आमिर खान ने नाक छिदवाई ?

मुंबई: फिल्‍म ‘दंगल’ में अपने डील-डौल में बदलाव करके अपने प्रशंसकों को हैरत में डालने के बाद आमिर खान ने अब फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान’ के लिए नाक छिदवायी है. यशराज फिल्म के प्रोजेक्ट में आमिर खान पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ काम कर रहे हैं. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने इंस्टाग्राम पर 52 […]

मुंबई: फिल्‍म ‘दंगल’ में अपने डील-डौल में बदलाव करके अपने प्रशंसकों को हैरत में डालने के बाद आमिर खान ने अब फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान’ के लिए नाक छिदवायी है. यशराज फिल्म के प्रोजेक्ट में आमिर खान पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ काम कर रहे हैं.

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने इंस्टाग्राम पर 52 वर्षीय अभिनेता के साथ एक तस्वीर साझा किया है, जिसमें वह नाक में एक स्टड पहने नजर आ रहे हैं. ‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान’ का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य कर रहे हैं.

RGV जानते हैं, क्‍यों अवार्ड समारोह में शामिल नहीं होते आमिर खान!

आमिर के लुक को देखकर लग रहा है कि एकबार फिर वे अपने डिफ्रेंट अंदाज से दर्शकों को हैरान करते नजर आयेंगे.

https://twitter.com/itsSSR/status/859269624877039618

इस फिल्‍म में पहली बार महानायक अमिताभ बच्‍चन और आमिर खान एकसाथ दिखेंगे. हालांकि अभी तक फिल्म की लीड एक्ट्रेस का नाम फाइनल नहीं हुआ है. इससे पहले खबर थी कि फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर का नाम फाइनल हुआ है, लेकिन श्रद्धा ने हाल ही में इन सभी खबरों को खारिज कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >