आज यानी दो मई को महान फिल्मकार सत्यजित राय का जन्मदिन है. आज दिवंगत फिल्मकार की 96वीं जयंती है. पर, भारतीय फिल्म को यथार्थवादी बनाने वाले सत्यजित रायपर खबरें डिजिटल मीडिया में ट्रेंड नहीं कर रही हैं. हां, सत्यजित राय ट्विटर ट्रेंड में हैं. वह भी प्रसार भारती, डीडी न्यूजजैसीसंस्थाव ममता बनर्जी जैसी चर्चित हस्तियों द्वारा जन्मदिन पर उन्हें याद किये जाने के कारण. ऐसे में सवाल मन में उठ सकता है कि क्या डिजिटल प्लेटफॉर्म का उनका मजबूतीसे ट्रेंड नहीं करना उनके महत्व व योगदान को कम करता है?
इसका जवाब है बिल्कुल नहीं. सत्यजित रायआज जीवित होतेतो 96सालके होते.उन्हें 20वींसदीके दुनिया के महानतमफिल्मकारों की सूची मेंशामिल किया जाता है.अद्वितीयव बहुमुखी प्रतिभा केधनी सत्यजित रायभारतीय सिनेमा के ग्लोबल चेहरे थे-हैं,जिन्होंने देश से ज्यादाअंतरराष्ट्रीय पुरस्कारवसम्मान हासिलकिये. महज 37 साल की उम्र में सत्यजित राय ने देश का चौथा बड़ा नागरिक सम्मान पद्मश्री हासिल किया और 1992 में जिस साल उनका निधन हुआ उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया.
Remembering the ‘Master Story Teller’ known for his humanistic approach to cinema, Bharat Ratna #SatyajitRay on his Birth Anniversary today. pic.twitter.com/dcTWzMGYft
— Prasar Bharati (@prasarbharati) May 1, 2017
1967 में सत्यजित राय को रमन मैग्सेसे, 1985 में दादा साहेब फालके, 1992 में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ऑस्कर और 1981 में स्पेशल जूरी अवार्ड दिया गया. सत्यजित राय ने 1965 में पथेर पंचाली फिल्म बनायी, जो एक बंगाली गांव के लड़के अपु की कहानी है. उनकी पहली ही कृति ने फिल्म इतिहास में शिखर स्थान हासिल कर लिया. आर्थिक संकट झेलते हुए उन्होंने तीन वर्ष के लंबे समय में इसका फिल्मांकन किया आैर यह एक यादगार फिल्म बन गयी.
पढ़ाई में औसतरहे और आठ सालकी उम्र से औपचारिकरूपसेपढ़ाई शुरू करने वाले सत्यजित राय ने अपने जीवन काल में लगभग37फिल्मेंबनायीं,जिसमेंफीचर फिल्में,लघु फिल्म व वृत्तचित्र शामिल हैं. वे अंतरराष्ट्रीय फिल्मकारों के लिएएकभारतीयप्रेरणास्रोत थे.इरासैक्स की फिल्म फॉटी शेड्स ऑफ ब्लू बहुत हद तक उनकी फिल्म चारुलता पर आधारित थी. उनकी प्रसिद्ध फिल्मों की लंबी सूची है, जिसमें – चारुलता, अपराजितो, अपुर संसार, महानगर, अरण्येर दिनरात्रि, शतरंज के खिलाड़ी आदि शामिल है.
आज उनकी जयंती पर ममता बनर्जी ने लिखा कि प्रसिद्ध फिल्मकार सत्यजित राय को उनकी वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि, जिन्होंने हमें विश्व स्तर पर गौरवान्वित किया.
