विवादित वीडियो पर एक्‍ट्रेस काजोल ने दी सफाई, कहा- भैंस का मीट था...

मुंबई: बीफ व्यंजन का वीडियो पोस्ट करने को लेकर सोशल मीडिया पर अपना मजाक उड़ाये जाने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने स्पष्ट किया कि यह असल में भैंस का मांस था. यह व्यंजन उनके मित्र ने तैयार किया था. काजोल (42) ने ट्विटर पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि वह धार्मिक भावनाओं […]

मुंबई: बीफ व्यंजन का वीडियो पोस्ट करने को लेकर सोशल मीडिया पर अपना मजाक उड़ाये जाने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने स्पष्ट किया कि यह असल में भैंस का मांस था. यह व्यंजन उनके मित्र ने तैयार किया था. काजोल (42) ने ट्विटर पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि वह धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं करना चाहती थी.

नकारात्मक टिप्पणी मिलने के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट से वीडियो क्लिप हटा दिया. काजोल ने लिखा, ‘एक दोस्त के भोज में मेरी एक वीडियो में कहा गया कि वहां मेज पर बीफ का व्यंजन था. इसका गलत मतलब निकाला गया. जो दिखाया गया वह भैंस का मांस था, जो कानूनी रुप से उपलब्ध मांस है.’

दरअसल काजोल ने फेसबक लाइव किया था जिसमें वे अपने दोस्‍तों के साथ नजर आ रही हैं. वीडियो में वे अपने दोस्‍तों के साथ नजर आ रही हैं. उनके दोस्‍त उनके लिए एक बीफ पैपर नामक एक डिश तैयार करते हैं. वीडियो में काजोल बेहद एक्‍साइटिड नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/BTgcVIIAloQ/

बाद में इस वीडियो पर सफाई देते हुए उन्होंने लिखा, ‘मैंने यह स्पष्टीकरण जारी किया क्योंकि यह एक संवदेनशील विषय है जो धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकता है, जो मेरा इरादा नहीं है.’ गौरतलब है कि बीफ महाराष्ट्र और देश के अन्य हिस्सों में प्रतिबंधित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >