प्रत्यूषा पर फिल्म बनाने वाले निर्माता, निर्देशक को नोटिस

मुंबई : दिवंगत टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी पर बनी एक फिल्म के निर्माता और निर्देशक को शहर की एक अदालत ने आज नोटिस जारी कर पूछा कि रोक के बावजूद फिल्म रिलीज करने पर उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही क्यों शुरु नहीं करनी चाहिये. अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी के पुरुष मित्र राहुल राज ने एक अदालत […]

मुंबई : दिवंगत टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी पर बनी एक फिल्म के निर्माता और निर्देशक को शहर की एक अदालत ने आज नोटिस जारी कर पूछा कि रोक के बावजूद फिल्म रिलीज करने पर उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही क्यों शुरु नहीं करनी चाहिये. अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी के पुरुष मित्र राहुल राज ने एक अदालत में याचिका दायर कर लघु फिल्म पर रोक लगाने की मांग की थी और अदालत ने उसकी याचिका पर पिछले हफ्ते फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी. राहुल पर प्रत्यूषा को खुदकुशी के लिये उकसाने का आरोप है.

राहुल के वकील श्रेयांस मिठारे ने कहा, आज जिरह के दौरान हमने कहा कि प्रदर्शन पर रोक के बावजूद फिल्म को रिलीज किया गया.” अदालत ने फिल्म की निर्देशक काम्या पंजाबी और निर्माता नेरु शाह को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुये उनसे सात अप्रैल को अदालत में पेश होने को कहा. ऐसा न करने पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >