प्रियंका और दीपिका के बीच हो रही तुलना को लेकर बोलीं ”देसीं गर्ल” की मॉम मधु चोपड़ा

मुंबई: हॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद से प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के बीच लगातार तुलना हो रही है. इसी बीच प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने हाल ही में कहा कि उनकी बेटी की किसी से तुलना नहीं की जा सकती. प्रियंका ने 2015 में अंतराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी टीवी कार्यक्रम ‘क्वांटिको’ से […]

मुंबई: हॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद से प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के बीच लगातार तुलना हो रही है. इसी बीच प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने ���ाल ही में कहा कि उनकी बेटी की किसी से तुलना नहीं की जा सकती.

प्रियंका ने 2015 में अंतराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी टीवी कार्यक्रम ‘क्वांटिको’ से शुरुआत की थी और अब उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ रिलीज होने वाली है जबकि दीपिका की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ इस साल जनवरी में रिलीज हुई थी.

मधु ने दोनों अभिनेत्रियों के बीच की जा रही तुलनाओं के बारे में पूछे जाने पर पीटीआई-भाषा से कहा, ‘क्या आपको सच में लगता है कि दोनों के बीच तुलना हो सकती है. प्रियंका की किसी से कोई तुलना नहीं है. वह जो है और जो काम करती है, उसमें वह विशिष्ट एवं खास है.’

प्रियंका और दीपिका संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में साथ नजर आयी थीं. इन दोनों अभिनेत्रियों के अलावा हुमा कुरैशी और निमरत कौर जैसी कई अभिनेत्रियां अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं में काम कर रही हैं.

हुमा गुरिंदर चड्ढा की फिल्म ‘द वायसराय हाउस’ में नजर आएंगी जबकि निमरत अमेरिकी टीवी कार्यक्रम ‘होमलैंड’ में दिखी थीं.

मधु ने कहा, ‘हमारे कलाकार अंतरर्राष्‍ट्रीय स्तर पर जिस तरह का काम कर रहे हैं, यह देखना मजेदार है. अब लोगों को महसूस होता है कि भारत में प्रतिभा एवं क्षमता है. मुझे लगता है कि हमने काफी अच्छा किया है.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >