''बद्रीनाथ की दुल्‍हानिया'' का ''आशिक सरेंडर हुआ...''

वरुण धवन और आलिया भट्ट की आगामी फिल्‍म ‘बद्रीनाथ की दुल्‍हानिया’ का एक और मस्‍तीभरा ट्रैक ‘आशिक सरेंडर हुआ…’ रिलीज हो गया है. यह एक टिपिकल डांस नंबर है जो दर्शकों के जुबान पर आसानी से चढ़ने वाली है. फिल्‍म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है. फिल्‍म में वरुण ने बद्री का किरदार निभाया […]

वरुण धवन और आलिया भट्ट की आगामी फिल्‍म ‘बद्रीनाथ की दुल्‍हानिया’ का एक और मस्‍तीभरा ट्रैक ‘आशिक सरेंडर हुआ…’ रिलीज हो गया है. यह एक टिपिकल डांस नंबर है जो दर्शकों के जुबान पर आसानी से चढ़ने वाली है. फिल्‍म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है.

फिल्‍म में वरुण ने बद्री का किरदार निभाया है और आलिया ने वैदाही का. फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया है. अभी तक फिल्‍म के तीन गाने रिलीज हो चुके हैं. जिसमें ‘तम्‍मा तम्‍मा…’, ‘हमसफर’ और ‘आशिक सरेंडर हुआ’ है.

‘आशिक सरेंडर हुआ’ गाने को अमाल मलिक और श्रेया घोषाल ने इस गाने को गाया है. वरुण और आलिया तीसरी बार एकसाथ काम कर रहे हैं. दोनों ने एकसाथ साल 2012 में फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था.

इसके बाद दोनों ‘हंप्‍टी शर्मा की दुल्‍हानियां’ में नजर आये थे. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर हिट रही थी. ‘बद्रीनाथ की दुल्‍हानिया’ 10 मार्च को रिलीज हो रही है और फिल्‍म में वरुण और आलिया के अलावा गौहर खान भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >