जब राज कपूर ने जीनत अमान को दिये थे सोने के सिक्‍के...

मुंबई: अभिनेत्री जीनत अमान ने खुलासा किया है कि मशहूर फिल्म निर्माता राज कपूर ने जब उन्हें ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ फिल्म के लिए साइन किया तो उन्हें सोने के सिक्के दिये थे. बता दें कि साल 1978 में रिलीज हुई यह फिल्‍म काफी चर्चा में आयी थी. आने वाले एक टीवी कार्यक्रम ‘माई लाइफ माई […]

मुंबई: अभिनेत्री जीनत अमान ने खुलासा किया है कि मशहूर फिल्म निर्माता राज कपूर ने जब उन्हें ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ फिल्म के लिए साइन किया तो उन्हें सोने के सिक्के दिये थे. बता दें कि साल 1978 में रिलीज हुई यह फिल्‍म काफी चर्चा में आयी थी.

आने वाले एक टीवी कार्यक्रम ‘माई लाइफ माई स्टोरी’ के एक कार्यक्रम के दौरान जीनत ने बताया कि 1978 में एक लुक टेस्ट के जरिए उन्हें कैसे एक हिट फिल्म मिल गयी और साथ ही राजकपूर अचंभित हो गये.

अभिनेत्री ने बताया, ‘एक दिन मुझे ‘सत्यम शिवम सुन्दरम’ फिल्म में रूपा का किरदार मिला. वह (राजकपूर) रूपा (लुक टेस्ट के दौरान) के रूप में मुझे देख कर आश्चर्य चकित हो गये. किरदार को लेकर मेरी दीवानगी की उन्होंने तारीफ की.’

जीनत अमान ने आगे बताया,’ उन्होंने मुझे सोने के सिक्के दिये और फिल्म के लिए मुझे साइन किया.’ शनिवार को जी क्लासिक पर प्रदर्शित होने वाले टीवी कार्यक्रम में ‘हरे राम हरे कृष्णा’ फिल्म की अदाकारा ने एक अभिनेत्री के रुप में अपने करियर, सह कलाकारों और सफर का भी जिक्र किया.

‘माई लाइफ माई स्टोरी’ साप्ताहिक वार्ता कार्यक्रम हैं जिसमें हिन्दी सिनेमा के दिग्गज अपनी निजी बातों का जिक्र करते हैं.’ बता दें कि जीनत अमान ‘हरे रामा हरे कृष्‍णा’, ‘कुरबानी’, ‘लावारिस’ और ‘रोटी कपड़ा और मकान’ जैसी हिट फिल्‍में दे चुकी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >