क्‍या बेटे ''तैमूर'' का नाम बदल देंगे सैफ अली खान!

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खाने हाल ही में अपने एक बयान में कहा कि अगर उनका बेटा अपने नाम को लेकर स्‍कूल में किसी परेशानी में पड़ता है तो वे उसका नाम बदल सकते हैं. वे नहीं चाहते कि तैमूर अपने नाम की वजह से सबके बीच अलोकप्रिय हो. सैफ ने अंग्रेजी अखबार ‘टाइम्स ऑफ […]

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खाने हाल ही में अपने एक बयान में कहा कि अगर उनका बेटा अपने नाम को लेकर स्‍कूल में किसी परेशानी में पड़ता है तो वे उसका नाम बदल सकते हैं. वे नहीं चाहते कि तैमूर अपने नाम की वजह से सबके बीच अलोकप्रिय हो.

सैफ ने अंग्रेजी अखबार ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को दिये अपने एक इंटरव्‍यू में ये बातें कही. सैफ ने यह भी कहा कि, ‘अगर मुझे ऐसा लगा कि नाम की वजह से तैमूर को स्कूल में परेशानी का सामना करना पड़ेगा, तो हो सकता है कि हम नाम बदल दें.’

सैफ से जब पूछा गया कि क्‍या अब भी उनके बेटे के नाम को लेकर सवाल पूछे जाते है ? इसका जवाब देते हुए उन्‍होंने कहा,’ हां, मेरी बेटी ने का कहना है कि आप क्‍यों नहीं कहते कि आपने तिमूर लंग के नाम पर उसका नाम नहीं रखा गया है.’

सैफ ने आगे बताया,’ बेटी का कहना है कि आप कहिए वह तिमूर था और यह तैमूर है. मैंने कहा कि ये सुनने में एकजैसा लगता है. इस नाम का मतलब अच्‍छा है, लेकिन यह शासक के नाम पर नहीं रखा गया है.’ करीना ने पिछले साल 20 दिसंबर को बेटे को जन्‍म दिया था.

सैफ ने जैसे ही बेटे के नाम की घोषणा की थी, इसके बाद से सोशल मीडिया पर इस नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था. कुछ समय पहले तैमूर के नाम पर आपत्ति जताने वाले लोगों पर ऋषि कपूर जमकर भड़के थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >