मैं देश में होती तो निश्चित तौर पर मतदान करती: प्रियंका चोपड़ा

लॉस एंजिलिस: अभिनेत्री प्रियंका चोपडा ने कहा है कि यदि वह अपने देश में होती तो बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरुरी करती. प्रियंका इनदिनों विदेश में टीवी सीरीयल ‘क्‍वांटिको’ की शूटिंग कर रही हैं. 34 वर्षीया प्रियंका ने ट्वीट करके नागरिकों से मतदान करने का आह्वान किया. उन्होंने लिखा, ‘मतदान […]

लॉस एंजिलिस: अभिनेत्री प्रियंका चोपडा ने कहा है कि यदि वह अपने देश में होती तो बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरुरी करती. प्रियंका इनदिनों विदेश में टीवी सीरीयल ‘क्‍वांटिको’ की शूटिंग कर रही हैं.

34 वर्षीया प्रियंका ने ट्वीट करके नागरिकों से मतदान करने का आह्वान किया. उन्होंने लिखा, ‘मतदान करना हमारा सबसे बडा अधिकार है. यदि मैं देश में होती तो मैं निश्चित तौर पर मतदान करती. अपने मताधिकार का इस्तेमाल करिये. मुम्बई बीएमसी 2017 में मतदान करिये.’

प्रियंका की पहली हॉलीवुड फिल्‍म ‘बेवॉच’ 26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी वाली है. फिल्‍म में हॉलीवुड सुपरस्‍टार ड्वेन जॉनसन लीड रोल में हैं, वहीं प्रियंका फिल्‍म में निगेटिव किरदार में नजर आयेंगी. प्रियंका निगेटिव किरदार को लेकर खासा उत्‍साहित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >