‘टॉयलेट एक प्रेम कथा'' का फर्स्‍टलुक जारी, इस अंदाज में दिखे अक्षय कुमार और भूमि...

मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉयलट एक प्रेम कथा’ की शूटिंग खत्म करने के बाद अपने प्रशंसकों के साथ फिल्म की पहली झलक साझा की. निर्देशक श्री नारायण सिंह की इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं. अक्षय ने ट्विटर पर फिल्म की पहली झलक […]

मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉयलट एक प्रेम कथा’ की शूटिंग खत्म करने के बाद अपने प्रशंसकों के साथ फिल्म की पहली झलक साझा की. निर्देशक श्री नारायण सिंह की इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं.

अक्षय ने ट्विटर पर फिल्म की पहली झलक साझा की. फिल्म दो जून को बडे पर्दे पर रिलीज होगी. इस पोस्टर में अक्षय और भूमि दूल्हा-दुल्हन के लिबास में नजर आ रहे हैं. भूमि ने लाल रंग का भारी लहंगा, सोने के गहने पहने है और बेहद कम मेकअप किया हुआ है.

अक्षय ने मस्टर्ड रंग के कोट-पेंट के साथ सिर पर लाल रंग की पगडी पहनी है. अभिनेता ने ट्वीट किया, ‘ ‘टॉयलट एक प्रेम कथा’ की शूटिंग खत्म..आप लोगों के लिए फिल्म की एक तस्वीर … दो जून को आ रही है केशव और जया की अनोखी प्रेम कहानी….’

भूमि ने फिल्‍म ‘दम लगा के हईशा’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. फिल्‍म में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई थी. भूमि और अक्षय की जोड़ी पहली बार एकसाथ बडे पर्दे पर नजर आएगी. फिल्‍म 2 जून को रिलीज हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >