रितिक के साथ विवाद पर कंगना रनौत का एक और बयान, कहा- तो मेरा करियर बर्बाद...

मुंबई: अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि उनके और अभिनेता रितिक रोशन के बीच कथित प्रेम संबंधों का बहुचर्चित मसला अब बीते दिनों की बात है और वह किस्सा अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है. पिछले साल दोनों कलाकारों के बीच यह विवाद उस समय शुरु हुआ था जब कंगना ने एक साक्षात्कार […]

मुंबई: अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि उनके और अभिनेता रितिक रोशन के बीच कथित प्रेम संबंधों का बहुचर्चित मसला अब बीते दिनों की बात है और वह किस्सा अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है.

पिछले साल दोनों कलाकारों के बीच यह विवाद उस समय शुरु हुआ था जब कंगना ने एक साक्षात्कार में रितिक को ‘सिली एक्स’ कहा था. मामला तब और गरमा गया था जब दोनों ने एक दूसरे को कानूनी नोटिस भेज दिए थे.

रितिक ने उनसे (कंगना) सार्वजनिक माफी की मांग की थी और किसी भी तरह के संबंधों की बात का खंडन किया था. इस पूरे विवाद के दौरान फिल्म जगत के कई लोगों ने कंगना को कुछ भी सार्वजनिक करने से बचने की सलाह दी थी.

बंद दरवाजे के पीछे मामला निपटाने के सवाल पर कंगना ने कहा, ‘मुझे कई बडे लोगों के घर बुलाया गया. मुझे कहा गया कि अगर मैंने अपना मुंह खोला तो मेरा करियर बर्बाद कर दिया जाएगा. लेकिन उन सब बातों का कोई मतलब नहीं है क्योंकि मेरे लिए वह किस्सा खत्म हो चुका है. वह पूरी तरह से समाप्त हो चुका है और उसकी अब कोई प्रासंगिकता नहीं है.’

उन्होंने कहा, ‘मेरा समय मुश्किल भरा था लेकिन मैं उससे भयभीत नहीं हुई क्योंकि मुझे पता है कि मैंने कुछ गलत नहीं किया.’ ऐसी खबरें थीं कि रितिक और कंगना के बीच प्रेमसंबंध ‘क्रिश 3′ की शूटिंग के दौरान शुरू हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >