मलयालम एक्‍ट्रेस भावना के साथ चलती कार में छेड़छाड, साजिश का आरोप ड्राईवर पर

मलयालम फिल्‍मों की मशहूर अभिनेत्री भावना की बीती रात कथित रूप से यौन उत्‍पीड़न हुआ है. यह घटना केरल के कोच्चि की है. वहीं पुलिस ने एक संदिग्‍ध को गिरफ्तार कर लिया है, अन्‍य की तलाश जारी है. भावना साउथ इंडियन फिल्‍मों की फेमस अभिनेत्री हैं. पुलिस ने किडनैपिंग और यौन उत्‍पीड़न का केस दर्ज […]

मलयालम फिल्‍मों की मशहूर अभिनेत्री भावना की बीती रात कथित रूप से यौन उत्‍पीड़न हुआ है. यह घटना केरल के कोच्चि की है. वहीं पुलिस ने एक संदिग्‍ध को गिरफ्तार कर लिया है, अन्‍य की तलाश जारी है. भावना साउथ इंडियन फिल्‍मों की फेमस अभिनेत्री हैं.

पुलिस ने किडनैपिंग और यौन उत्‍पीड़न का केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने इस बारे में कहा कि वे शूटिंग के बाद घर लौट रही थीं, इस दौरान दो-तीन लोगों ने जबरन उनकी तस्वीरें लेनी शुरू कर दी. इसके कुछ देर बाद ही उन्‍हें किडनैप कर लिया और गाड़ी में घुमाते रहे.

तकरीबन रात के 10:30 बजे के आसपास उन्‍हें उनके घर के करीब छोड़ दिया गया. पुलिस ने यह भी बताया कि उनके ड्राईवर मार्टिन को गिरफ्तार कर लिया गया है जो उस समय भावना की कार को चला रहा था. पुलिस को शक है कि मार्टिन इस साजिश में शामिल है.

वहीं पुलिस का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम की योजना सुनील कुमार ने दो महीने पहले ही बनाई गई थी. सुनील कुमार, अभिनेत्री भावना का ड्राईवर रह चुका है. पुलिस के अनुसार सुनील कुमार को इस पूरी घटनाक्रम का मुख्‍य साजिशकर्ता है. उसने मार्टिन के साथ मिलकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >