शाहरुख खान को रेखा के हाथों मिलेगा चौथा यश चोपडा स्मृति पुरस्कार

मुंबई: मशहूर फिल्म अभिनेत्री रेखा इस माह के अंत में एक समारोह के दौरान सुपरस्टार शाहरुख खान को चौथे यश चोपड़ा स्मृति पुरस्कार से नवाजेंगी. यह पुरस्कार बॉलीवुड के दिवंगत दिग्गज फिल्मकार की याद में शुरू किया गया है. समारोह के आयोजकों द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि रेखा महाराष्ट्र के राज्यपाल […]

मुंबई: मशहूर फिल्म अभिनेत्री रेखा इस माह के अंत में एक समारोह के दौरान सुपरस्टार शाहरुख खान को चौथे यश चोपड़ा स्मृति पुरस्कार से नवाजेंगी. यह पुरस्कार बॉलीवुड के दिवंगत दिग्गज फिल्मकार की याद में शुरू किया गया है.

समारोह के आयोजकों द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि रेखा महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव के साथ 25 फरवरी को ‘फैन’ के स्टार अभिनेता को यह पुरस्कार देंगी.

शाहरुख यश चोपडा द्वारा निर्देर्शित कई बडी फिल्मों में काम कर चुके हैं. इनमें प्रमुख फिल्में हैं- ‘डर’, ‘दिल तो पागल है’, ‘वीर-जारा’ और ‘जब तक है जान’.

दिग्गज निर्माता-निर्देशक की याद में यह पुरस्कार अभिनय, संगीत जैसे सिनेमा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले कलाकारों को दिया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >