10 साल बाद जैसलमेर पहुंचे इमरान हाशमी, ऐसे जाहिर की खुशी...

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बादशाहो’ की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म की शूटिंग इनदिनों जैसलमेर में चल रही है. इमरान का कहना है साल 2007 की फिल्‍म ‘अवारापन’ के बाद वे पहली बार जैसलमेर आये हैं. इमरान ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया,’ आवारापन के दस साल […]

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बादशाहो’ की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म की शूटिंग इनदिनों जैसलमेर में चल रही है. इमरान का कहना है साल 2007 की फिल्‍म ‘अवारापन’ के बाद वे पहली बार जैसलमेर आये हैं.

इमरान ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया,’ आवारापन के दस साल बाद ‘बादशाहो’ की शूटिंग के लिए खूबसूरत जैसलमेर में.’ फिल्‍म में इमरान के अलावा अजय देवगन, इलियाना डिक्रूज, ईशा गुप्‍ता और विद्युत जामवाल मुख्‍य भूमिका में हैं.

फिल्‍म का निर्देशन मिलन लुथरिया कर रहे हैं. फिल्‍म की कहानी रजत अरोड़ा ने लिखी है. लुथरिया ने टी-सीरीज के भूषण कुमार के साथ इसका सह-निर्माण किया है. फिल्म में अंकित तिवारी ने संगीत दिया है. कुछ दिनों पहले अजय ने भी ट्वीट कर शूटिंग शुरू करने की जानकारी दी थी.

मिलन लुथरिया चौथी बार अजय देवगन संग काम कर रहे हैं. इससे पहले वे ‘कच्चे धागे’, ‘चोरी चोरी’ और ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ जैसी फिल्‍मों में काम कर चुके हैं. फिल्‍म 1 सितंबर को रिलीज हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >