विवाद के बदल दिया गया तापसी पन्‍नू की इस फिल्‍म का नाम...

बॉलीवुड फिल्‍मों के नाम को लेकर कई बार विवाद देखने को मिलता है. हाल ही में एक वकील ने बॉम्‍बे हाईकोर्ट में फिल्‍म ‘Jolly LLB 2’ को लेकर आपत्ति जताई थी और अपील की थी फिल्‍म के नाम से LLB हटा दिया जाये. अब तापसी पन्‍नू की फिल्‍म के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ […]

बॉलीवुड फिल्‍मों के नाम को लेकर कई बार विवाद देखने को मिलता है. हाल ही में एक वकील ने बॉम्‍बे हाईकोर्ट में फिल्‍म ‘Jolly LLB 2’ को लेकर आपत्ति जताई थी और अपील की थी फिल्‍म के नाम से LLB हटा दिया जाये. अब तापसी पन्‍नू की फिल्‍म के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है.

दरअसल शूजित सरकार की आगामी फिल्‍म ‘रनिंग शादी डॉट कॉम’ को लेकर भी विवाद हुआ था जिसके बाद अब मेकर्स ने इस फिल्‍म का नाम बदल दिया है. इसकी जानकारी तापसी पन्‍नू ने अपने ट्विंटर हैंडल पर दी है. फिल्‍म में अमित साध भी लीड रोल में हैं.

अब यह फिल्‍म इसी नाम से रिलीज होगी. बता दें कि हालही में इस फिल्‍म के नाम को लेकर बॉम्‍बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. यह याचिका वेबसाइट शादी डॉट कॉम ने दाखिल की थी. फिल्‍म का निर्देशन अमित रॉय ने किया है.

कंपनी ने अपनी याचिका में कहा था कि इस फिल्‍म के निर्माजा ने उनका ट्रेड मार्क का इस्‍तेमाल किया है जो गलत है. फिल्‍म में कहानी में भाग कर शादी कराने पर फोकस किया गया है. फिल्म 17 फरवरी को रिलीज हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >