COMMANDO 2: नये अंदाज में देखिये ''हरे कृष्‍णा हरे राम...''

अभिनेता विद्युत जामवाल की आगामी फिल्‍म ‘कमांडो 2’ का नया गाना ‘हरे कृष्‍णा हरे राम…’ रिलीज हो गया है. रिलीज होते के साथ इस गाने ने धूम मचा दी है और लोगों को यह गाना बेहद पसंद आ रहा है. फिल्‍म में विद्युत के अलावा ईशा गुप्‍ता, अदा शर्मा भी लीड रोल में हैं. यह […]

अभिनेता विद्युत जामवाल की आगामी फिल्‍म ‘कमांडो 2’ का नया गाना ‘हरे कृष्‍णा हरे राम…’ रिलीज हो गया है. रिलीज होते के साथ इस गाने ने धूम मचा दी है और लोगों को यह गाना बेहद पसंद आ रहा है. फिल्‍म में विद्युत के अलावा ईशा गुप्‍ता, अदा शर्मा भी लीड रोल में हैं.

यह एक पार्टी सॉन्‍ग है जिसमें फिल्‍म के तीनों लीड स्टार्स नजर आ रहे हैं. फिल्‍म का निर्देशन देवेन भोजानी ने किया है. मारधाड़ और एक्‍शन से सजी यह फिल्‍म साल 2013 की फिल्‍म ‘कमांडो’ की सीक्‍वल है. ‘कमांडो’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की थी.

इस फिल्‍म में विद्युत धमाकेदार एक्‍शन सीन करते नजर आ रहे हैं जिसे देखकर आप हैरत में पड़ जायेंगे. डायरेक्‍टर विपुल शा‍ह के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म को लेकर चर्चा है कि यह तीन भाषाओं हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज होगी. फिल्‍म 3 मार्च को रिलीज हो रही है.

फिल्‍म में एक्‍शन का एक अलग लेवल देखने को मिलेगा जो बॉलीवुड में एक्‍शन फिल्‍मों के लिए एक शुभ संकेत है. बताया जा रहा है कि फिल्‍म ब्‍लैकमनी और करप्‍शन पर आधारित है. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि पर्दे पर यह फिल्‍म पिछली फिल्‍म की तरह कमाल दिखा पाती है नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >