बॉ़लीवुड में अब मुश्किल हो रहा है फिल्मों की रिलीज के लिए तारीख चुनना : करण जौहर

मुंबई : फिल्मकार करण जौहर ने कहा कि वो अपनी फिल्म कभी भी ईद के दौरान रिलीज नहीं करेंगे क्योंकि इस मौके को सलमान खान ने अपने लिए चुन रखा है. बॉलीवुड की खान तिकडी- सलमान, आमिर और शाहरुख – ने त्योहारों पर अपनी फिल्मों की रिलीज के लिए कब्जा कर रखा है. सलमान अधिकतर […]

मुंबई : फिल्मकार करण जौहर ने कहा कि वो अपनी फिल्म कभी भी ईद के दौरान रिलीज नहीं करेंगे क्योंकि इस मौके को सलमान खान ने अपने लिए चुन रखा है. बॉलीवुड की खान तिकडी- सलमान, आमिर और शाहरुख – ने त्योहारों पर अपनी फिल्मों की रिलीज के लिए कब्जा कर रखा है. सलमान अधिकतर ईद पर अपनी फिल्मों की रिलीज रखते हैं जबकि शाहरुख की फिल्में दिवाली पर थियेटर में दस्तक देती हैं. आमिर क्रिसमस के आसपास अपनी फिल्मों के रिलीज की तारीख रखते हैं.

करन ने यहां फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के ट्रेलर की लॉन्चिंग के मौके पर कहा, ‘‘मैं ईद के दौरान अपनी फिल्में रिलीज नहीं करना चाहता. उस पर सलमान कब्जा रखते है…हम ऐसे वक्त पर फिल्में रिलीज करना चाहते हैं जब आंकडों को अधिकतम कर सकें. हमें देखना होता है कि हमसे पहले और बाद में कौन फिल्म रिलीज कर रहा है और उसी के मुताबिक सही तारीख चुननी होती है.’
उन्होंने कहा, ‘‘फिल्म की रिलीज से पहले हमें कई बातों का ध्यान रखना पडता है. हमें फिल्म की रिलीज की तारीख के लिए रणनीति बनानी पडती है, फिल्म निर्माण के बाद की चीजें बेहद जटिल हैं. रिलीज की तारीख बेहद चुनौतीपूर्ण होती जा रही है और हम उस पर काफी माथापच्ची करते हैं.’ वरुण धवन और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका वाली ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ एक मार्च को होली के आसपास रिलीज हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >