तो इस अभिनेता संग स्‍क्रीन शेयर करने का ख्‍वाब देखते हैं टाइगर श्रॉफ

मुंबई: अभिनेता टाइगर श्राफ का कहना है कि तीनों खान शाहरुख, सलमान और आमिर एक दूसरे से काफी अलग हैं और तीनों ही अपने काम से नए अभिनेताओं को प्रेरित करते हैं. टाइगर ने कहा कि आमिर के साथ मंच साझा करना हर कलाकार का सपना होता है. टाइगर ने कहा, ‘तीनों खान एक दूसरे […]

मुंबई: अभिनेता टाइगर श्राफ का कहना है कि तीनों खान शाहरुख, सलमान और आमिर एक दूसरे से काफी अलग हैं और तीनों ही अपने काम से नए अभिनेताओं को प्रेरित करते हैं. टाइगर ने कहा कि आमिर के साथ मंच साझा करना हर कलाकार का सपना होता है.

टाइगर ने कहा, ‘तीनों खान एक दूसरे से काफी अलग हैं. उनका (तीनों खान) अपना अनूठा आकर्षण है. आमिर की बात करें तो वह हर फिल्म में अपने स्तर को उंचा उठाते हैं. मेरे जैसा एक कलाकार या मेरे जैसे नया अभिनेता, हमेशा यही सपना देखते हैं ‘कब हमें वह मुकाम हासिल होगा’.

उन्होंने कहा, ‘ऐसा बहुत कुछ है जो उनसे सीखा जा सकता है. वह (आमिर) अभिनय के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ हैं. मैं उनके साथ एक ही फिल्म जगत का हिस्सा बन गौरान्वित हूं.’ टाइगर इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ की तैयारियों में मसरुफ हैं. इसमें उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दकी भी नजर आयेंगे.

टाइगर ने साल 2014 में फिल्‍म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. दिग्‍गज अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर अपनी पहली ही फिल्‍म से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुए थे. इसके बाद टाइगर फिल्‍म ‘बागी’ और ‘फ्लाइंग जट्ट’ में नजर आये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >