...और जब सलमान ने कहा- हिंदी चीनी भाई-भाई...

बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान फिल्‍म ‘दबंग’ के अपने कोस्‍टार सोनू सूद की फिल्‍म ‘कुंग फू योगा’ को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. सलमान ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सलमान, जैकी चेन और सोनू सूद ‘‘हिंदी चीनी भाई-भाई’ बोलते नजर आ रहे हैं. बता दें कि फिल्‍म में इंटरनेशनल स्टार […]

बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान फिल्‍म ‘दबंग’ के अपने कोस्‍टार सोनू सूद की फिल्‍म ‘कुंग फू योगा’ को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. सलमान ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सलमान, जैकी चेन और सोनू सूद ‘‘हिंदी चीनी भाई-भाई’ बोलते नजर आ रहे हैं.

बता दें कि फिल्‍म में इंटरनेशनल स्टार जैकी चेन, अमायरा दस्तूर और दिशा पटानी भी मुख्‍य भूमिका में हैं. हाल ही में फिल्‍म के प्रमोशन के सिलसिले में जैकी चेन भारत आये थे. उन्‍होंने सलमान और स्‍टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा से मुलाकात की थी.

अब सलमान ने ट्विटर के जरिये इस फिल्‍म को प्रमोट करने की कोशिश की है. दुनियाभर में अपनी मार्शल आर्ट और एक्‍शन फिल्‍मों से दिलों में बसनेवाले अभिनेता ने भारत दौरे के दौरान कहा था कि वे बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्‍मों में काम करना चाहते हैं.

उन्‍होंने यह भी कहा था कि भारत के लोग बहुत अच्‍छे लगते हैं. वे बार-बार भारत आना चाहेंगे. अब तो उनके बॉलीवुड में सलमान खान, आमिर खान और सोनू सूद सहित और भी कई दोस्‍त बन चुके हैं. उन्‍होंने आगे कहा कि वे मूवी और चैरिटी के लिए भारत आते रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >