वोडाफोन के नेटवर्क ने अमिताभ बच्‍चन को किया परेशान, और फिर...

नयी दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन वैसे तो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं लेकिन हाल ही में उन्‍हें मोबाइल नेटवर्क ने भी परेशान किया. उन्‍होंने मंगलवार शाम को वोडाफोन मोबाइल कनेक्शन की सेवा का मुद्दा आज उठाया. दरअसल बिग बी वोडाफोन का नेटवर्क यूज करते हैं. लेकिन उनके फोन नेटर्वक में काफी परेशानी […]

नयी दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन वैसे तो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं लेकिन हाल ही में उन्‍हें मोबाइल नेटवर्क ने भी परेशान किया. उन्‍होंने मंगलवार शाम को वोडाफोन मोबाइल कनेक्शन की सेवा का मुद्दा आज उठाया.

दरअसल बिग बी वोडाफोन का नेटवर्क यूज करते हैं. लेकिन उनके फोन नेटर्वक में काफी परेशानी हुई. बच्चन ने मंगलवार शाम 7:16 बजे ट्वीट किया, ‘ वोडाफोन हमारे सामने एक समस्या है. सभी भेजे गए संदेश विफल हुए… एसएमएस मिल रहे हैं, लेकिन जा नहीं रहे.’

लेकिन वोडाफोन को ट्वीट करने के बाद मोबाइल कंपनी तुरंत हरकत में आई और बिग बी के फोन की समस्या को दूर करने में उनकी मदद की. आधे घंटे बाद बिग बी ने ट्वीट किया, ‘वोडाफोन की समस्या हल हुई. धन्यवाद.. अब सभी एसएमएस जा रहे हैं.’

इस मामले पर वोडाफोन से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी. उल्लेखनीय है कि ट्विटर पर बच्चन के 2.47 करोड फॉलोअर हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद बच्चन दूसरे पायदान पर है. मोदी के फॉलोअर की संख्या 2.68 करोड है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >