ऐसी पटकथा खोजना मुश्किल, जिससे हर कोई खुश हो: शाहरुख

मुंबई: सुपरस्‍टार अभिनेता शाहरुख खान के मुताबिक लगभग 25 बरस तक दर्शकों का प्यार पाना आसान बात नहीं है और उन्हें लगता है कि वह चाहे कुछ भी कर लें लेकिन उनकी कुछ फिल्मों से प्रशंसकों के किसी न किसी वर्ग को मायूसी जरूर होगी. शाहरुख ने कहा, ‘फिल्म चुनते वक्त मैं अपने दिमाग की […]

मुंबई: सुपरस्‍टार अभिनेता शाहरुख खान के मुताबिक लगभग 25 बरस तक दर्शकों का प्यार पाना आसान बात नहीं है और उन्हें लगता है कि वह चाहे कुछ भी कर लें लेकिन उनकी कुछ फिल्मों से प्रशंसकों के किसी न किसी वर्ग को मायूसी जरूर होगी.

शाहरुख ने कहा, ‘फिल्म चुनते वक्त मैं अपने दिमाग की सुनता हूं. जरूरी नहीं कि हर फिल्म मेरे हर प्रशंसक को पसंद आए ही. आपको यह बात स्वीकार करनी होगी कि हर फिल्म हर किसी को खुश नहीं कर सकती.’ शाहरुख जल्‍उ ही फिल्‍म ‘रईस’ में नजर आनेवाले हैं.

51 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि ऐसी पटकथा खोजना मुश्किल है जिससे हर कोई खुश हो. उन्होंने कहा, ‘बीते 25 वर्षों में मैं यह समझ चुका हूं मेरी किसी न किसी फिल्म से मुझे पसंद करने वाले लोगों के एक वर्ग को मायूसी जरुर होगी.’

‘रईस’ में शाहरुख के अलावा पाकिस्‍तानी अभिनेत्री माहिरा खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. शाहरुख इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. फिलहाल शाहरुख जोर-शोर से फिल्‍म के प्रमोशन में व्‍यस्‍त हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >