VIDEO: ‘रईस’ का डायलॉग हुआ फेमस, सनी लियोन भी बोलीं- कोई धंधा छोटा नहीं होता...

मुंबई : फिल्म ‘रईस’ में शाहरुख खान का डायलॉग ‘कोई धंधा छोटा नहीं होता और धंधे से बड़ा कोई धर्म नहीं होता…. काफी फेमस हो चुका है. इस डायलॉग की खुमारी अभिनेत्री सनी लियोन पर भी चढ चुकी है. डायलॉगका क्रेज इतना जबरदस्त है कि सनी लियोनी ने इस पर एक डब्समैश वीडियो बनाया और […]

मुंबई : फिल्म ‘रईस’ में शाहरुख खान का डायलॉग ‘कोई धंधा छोटा नहीं होता और धंधे से बड़ा कोई धर्म नहीं होता…. काफी फेमस हो चुका है. इस डायलॉग की खुमारी अभिनेत्री सनी लियोन पर भी चढ चुकी है. डायलॉगका क्रेज इतना जबरदस्त है कि सनी लियोनी ने इस पर एक डब्समैश वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और शेयर कर रहे हैं.

सनी ने फिल्म के इस डायलाग का डब्समैश अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

सनी ने अपने चुलबुले अंदाज से इस संवाद को और भी बेहतरीन बनाने का प्रयास किया है. वह इस डब्समैश में काफी स्टाइलिश लग रही है. उन्होंने चश्मे पहन कर इस डायलॉग को बोलकर काफी आकर्षक बना दिया है. सनी के प्रशंसकों ने इसे रीट्वीट भी किया है.

https://www.instagram.com/p/BPSqAOXFThf/

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >