‘कॉफी विद करण'' में न बुलाने पर नाराज हुए गोविंदा, करण ने कहा- SORRY...

मुंबई: सेलिब्रेटी चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में नहीं बुलाए जाने को लेकर अभिनेता गोविंदा की तरफ से नाखुशी जताए जाने पर, फिल्मकार करण जौहर ने माफी मांगते हुए कहा कि शो मे गोविंदा का आना सम्मान की बात होगी. परोक्ष रुप से गोविंदा ‘कॉफी विद करण’ में कभी बुलाए नहीं जाने को लेकर नाराज […]

मुंबई: सेलिब्रेटी चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में नहीं बुलाए जाने को लेकर अभिनेता गोविंदा की तरफ से नाखुशी जताए जाने पर, फिल्मकार करण जौहर ने माफी मांगते हुए कहा कि शो मे गोविंदा का आना सम्मान की बात होगी.

परोक्ष रुप से गोविंदा ‘कॉफी विद करण’ में कभी बुलाए नहीं जाने को लेकर नाराज हैं. इस पर करण ने कहा, ‘बीच में शो में उनको लाने को लेकर बात हुयी थी लेकिन चीजें हो नहीं पायी. हमने इसके बारे में सोचा था. शो में गोविंदा का आना सम्मान और सौभाग्य की बात होगी.’

उन्होंने कहा, ‘मैं इसके लिए अफसोस जताता हूं कि वह (शो में) नहीं आ सके हैं और उन्हें इसका बुरा लगा. उनको चोट पहुंचाने का इरादा नहीं था. वह शानदार कलाकार हैं और अनूठे अभिनेता हैं. उनको बुलाना बहुत अच्छा लगेगा. मैं इसपर ध्यान दूंगा और उन्हें बुलाउंगा और मुझे उम्मीद है कि वह मेरा आमंत्रण स्वीकार करेंगे.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >