अगले साल अपने ब्‍वॉयफ्रेंड संग शादी कर सकती हैं सोनम कपूर!

अभिनेत्री सोनम कपूर इनदिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्‍यादा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों पर हैं. पिछले काफी दिनों से चर्चा है कि सोनम बिजनेसमैन आनंद आहूजा को डेट कर रही हैं. अब खबरें है कि दोनों इस रिलेशन को एक स्‍टेप आगे बढ़ाना चाहते हैं. जी हां, हाल ही में आ रही है […]

अभिनेत्री सोनम कपूर इनदिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्‍यादा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों पर हैं. पिछले काफी दिनों से चर्चा है कि सोनम बिजनेसमैन आनंद आहूजा को डेट कर रही हैं. अब खबरें है कि दोनों इस रिलेशन को एक स्‍टेप आगे बढ़ाना चाहते हैं.

जी हां, हाल ही में आ रही है कि दोनों अगले साल शादी कर सकते हैं. हालांकि सोनम से जब इस बारे में पूछा गया तो ऐसी खबरों को पूरी तरह से गलत बताया. उनका कहना है कि उनकी पर्सनल लाइफ को पर्सनल ही रखा जाये. बता दें कि सोनम और आनंद ने अक्षय कुमार की फिल्‍म ‘रुस्‍तम’ की सक्‍सेस पार्टी में पब्लिक अपीयरेंस दी थी.

कहा तो यह भी जा रहा है कि कुछ समय पहले दोनों लंदन में छुट्टियां मनाने भी गये थे. लेकिन दोनों ने कभी इस रिलेशनशिप के बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा है. कुछ दिनों पहले लंदन में सोनम अपने एक करीबी दोस्‍त की सगाई में अपनी बहन रिया कपूर के साथ पहुंची थी, जहां आनंद आहूजा भी मौजूद थे.

सोनम की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वे जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘वीरे दी वेडिंग’ में नजर आनेवाली हैं. फिल्‍म में करीना कपूर और स्‍वरा भास्‍कर भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >