‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा की आगामी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ का टीजर ट्रेलर रिलीज हो गया है. 8 दिसंबर को रिलीज किये गये इस टीजर को आज तक लगभग साढ़े तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. प्रियंका के फैं को इस ट्रेलर को देखकर तगड़ा झटका लग सकता है.
दरअसल इस टीजर ट्रेलर में प्रियंका की एक हल्की सी झलक दिखी हैं वो भी आपको ढूंढने पर दिखेगी. टीजर में प्रियंका के गायब होने को लेकर फिल्म के हीरो ड्वेन जॉनसन ने ट्विटर पर सफाई दी है. उन्होंने लिखा,’ हमारे सभी फैंस और भारत में प्रेस के दोस्तों, बेवॉच में प्रियंका सब पर भारी है. मेरे प्लान पर भरोसा करो.’
सेथ गॉर्डोन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘बेवॉच’ पैरामाउंट पिचर्स के बैनर तले बन रही है. एक्शन-कॉमेडी पर आधारित यह फिल्म पहले 19 मई को रिलीज होनेवाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को खिसका कर 26 मई कर दी गई है.
प्रियंका ने अपने एक बयान में बताया था कि वो फिल्म में निगेटिव किरदार निभा रही हैं. उन्होंने बताया विक्टोरिया नामक एक बुरी और चालाक लड़की का किरदार निभाया है. प्रियंका का कहना है कि उन्हें इस किरदार को निभाने में बहुत मजा आया. प्रियंका इस फिल्म में काम करने को लेकर खासा उत्साहित है.
