जयललिता के अंतिम दर्शन के लिए राजाजी हॉल पहुंचे रजनीकांत, बॉलीवुड ने भी जताया शोक

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता का चेन्नई के अपोलो अस्पताल में सोमवार रात निधन हो गया. लोगों के अंतिम दर्शन के लिए जयललिता के पार्थिव शरीर को राजाजी हॉल में रखा गया है, उनके अंतिम दर्शन के लिए दक्षिण भारतीय अभिनेता रजनीकांत और धनुष भी पहुंचे हैं. बॉलीवुड हस्तियों ने भी जय‍ललिता के निधन पर […]

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता का चेन्नई के अपोलो अस्पताल में सोमवार रात निधन हो गया. लोगों के अंतिम दर्शन के लिए जयललिता के पार्थिव शरीर को राजाजी हॉल में रखा गया है, उनके अंतिम दर्शन के लिए दक्षिण भारतीय अभिनेता रजनीकांत और धनुष भी पहुंचे हैं.

बॉलीवुड हस्तियों ने भी जय‍ललिता के निधन पर शोक प्रकट किया है. भारत रत्न सम्मानित मशहूर पार्श्वगायिका लता मंगेशकर ने ट्वीट किया,’ जयललिता जी के स्‍वर्गवास की वार्ता सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ. ईश्‍वर उनकी आत्‍मा को शांति दे.’

महानायक अमिताभ बच्‍चन ने लिखा,’ जयललिता जी के निधन पर गहरा दुख… एक ताकतवर महिला.’

अनुपम खेर ने लिखा,’ जयललिता जी जैसी करिश्‍माई नेता के निधन पर गहरा दुख. भगवान उनकी आत्‍मा को शांति दे.’

शाहरुख खान ने लिखा,’ जयललिता के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ. भगवान उनकी आत्‍मा को शांति दे.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >