फाइटिंग सीन करते हुए घायल हुए साऊथ के सुपरस्टार रजनीकांत

चेन्नई : साऊथ के सुपरस्टार रजनीकांत को शूटिंग के दौरान चोट लगने की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार फिल्म ‘2.0’ की एक फाइट सीन शूट करते हुए वु घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि उनके बाएं पैर में चोट आई जिसके बाद उन्हें चेट्टिनाद अस्पताल ले जाया गया. खबर है कि चेन्नई […]

चेन्नई : साऊथ के सुपरस्टार रजनीकांत को शूटिंग के दौरान चोट लगने की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार फिल्म ‘2.0’ की एक फाइट सीन शूट करते हुए वु घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि उनके बाएं पैर में चोट आई जिसके बाद उन्हें चेट्टिनाद अस्पताल ले जाया गया.

खबर है कि चेन्नई के आउटर में स्थित केलम्बक्कम इलाके में शूटिंग के दौरान वह गिर गए और चोट लग गई. फिलहाल वे पूरी तरह से ठीक हैं. उनके घुटने में मामूली चोट लगी है. वह रविवार से ही दोबारा शूटिंग पर लौट सकते हैं.

इस संबंध में जानकारी देते हुए अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि कल शाम को करीब 8 बजे रजनीकांत को चोट लगी. चोट लगने के फौरन बाद उन्हें चेन्नई से 45 दूर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज कर 9 बजे के करीब उन्हें छोड़ दिया जिसके बाद वे घर लौट गए. हालांकि अभी तक उनकी टीम ने रजनीकांत को चोट लगने की खबर की पुष्टि नहीं की है.

आपको बता दें कि फिल्म ‘2.0’ में अक्षय कुमार विलेन के किरदार में नजर आयेंगे. यह फिल्‍म वर्ष 2010 में आई षणमुगम शंकर निर्देशित फिल्‍म ‘इंथिरन’ का सीक्वल है. कहा तो यह भी जा रहा है कि रजनीकांत इस फिल्‍म में ट्रिपल रोल में नजर आ सकते हैं.

एस शंकर के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्‍म में रजनीकांत वैज्ञानक और रोबोट के किरदार में होंगे. इस फिल्‍म में भी उनके दोनों रोल तो वैसे ही रहेंगे लेकिन तीसरा किरदार बैड मैन का होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >