प्रीति जिंटा के मौसेरे भाई ने की आत्‍महत्‍या, सुसाइड नोट बरामद

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा के मौसेरे भाई नितिन चौहान ने खुद को गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली. आत्‍महत्‍या से पहले नितिन ने सुसाइड नोट भी लिखा है. नितिन के पिता जोगेंद्र सिंह पशुपालन विभाग में असिसटेंट डायरेक्‍टर के पद पर रिटायर हैं. प्र‍ीति की मौसी शिमला में रहती हैं. सुसाइड नोट में नितिन ने अपनी […]

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा के मौसेरे भाई नितिन चौहान ने खुद को गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली. आत्‍महत्‍या से पहले नितिन ने सुसाइड नोट भी लिखा है. नितिन के पिता जोगेंद्र सिंह पशुपालन विभाग में असिसटेंट डायरेक्‍टर के पद पर रिटायर हैं. प्र‍ीति की मौसी शिमला में रहती हैं.

सुसाइड नोट में नितिन ने अपनी पत्‍नी और ससुरालवालों को दोषी ठहराया है. नितिन ने लिखा है कि उसकी पत्‍नी और उसके परिवारवाले अक्‍सर उसे तंग किया करते थे. उसके खिलाफ कई झूठे केस भी दर्ज करवा रखे थे. नितिन ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है उसे अपने पांच साल के बेटे से मिलने भी नहीं दिया जाता था.

खबरों के अनुसार नितिन की शादी वर्ष 2010 में हुई थी. लेकिन पिछले तीन सालों से नितिन और उसकी पत्‍नी के बीच अनबन चल रही थी. जिस कारण नितिन की पत्‍नी अपने मायके में रहती थी. छानबीन में पुलिस को कार के अंदर से पिस्‍टल और बुलेट दोनों बरामद हुए हैं. यह पिस्‍टल नितिन की ही है या किसी और की फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >