तो क्‍या सचमुच मलाइका को देख भड़क गये थे सलमान खान!

मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज खान के अलग होने के बाद सलमान खान अपने भाई और भाभी को फिर से मिलाने की जुगत में लगे रहे. इस रिश्‍ते को बचाने के लिए उन्‍होंने कई बार मलाइका से मिलकर उन्‍हें समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनीं. वहीं इस बार जब मलाइका और सलमान का […]

मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज खान के अलग होने के बाद सलमान खान अपने भाई और भाभी को फिर से मिलाने की जुगत में लगे रहे. इस रिश्‍ते को बचाने के लिए उन्‍होंने कई बार मलाइका से मिलकर उन्‍हें समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनीं.

वहीं इस बार जब मलाइका और सलमान का आमना-सामना हुआ तो कुछ और ही देखने को मिला. हाल ही में सैफ अली खान और करीना कपूर के घर डिनर पार्टी का आयोजन किया गया था. जिसमें बॉलीवुड के कई स्‍टार्स पहुंचे थे. सलमान और मलाइका भी इस मौके पर मौजूदथे.

खबरों की मानें तो मलाइका को देखते ही सलमान को बहुत गुस्‍सा आ गया. वे उन्‍हें देखकर बड़बड़ाने लगे. सलमान के इस गुस्‍से को देखकर उनके एक दोस्‍त ने उन्‍हें गुस्‍सा शांत करने के लिए कहा. वहीं मलाइका भी पूरी तरह से सलमान को इग्‍नोर करती दिखीं. मलाइका ने पार्टी के दौरान सलमान से बात तक करने की कोशिश नहीं की.

बता दें कि हाल ही में अरबाज और मलाइका ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की है. कहा जा रहा है कि दोनों का तलाक मई 2017 तक हो जायेगा. अरबाज और मलाइका 6 साल तक डेट करने के बाद वर्ष 1998 में शादी की थी.

अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका का नाम अर्जुन कपूर के साथ भी जुडा. लेकिन मलाइका ने अर्जुन संग अपने अफेयर की अफवाहों पर कहा,’ अर्जुन मेरा बहुत अच्‍छा दोस्‍त है. लेकिन लोंगो ने हमारी इस दोस्‍ती को एक अलग ही नाम दे डाला. इसमें कोई सच्‍चाई नहीं है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >