…तो क्‍या इस वजह से इन दो एक्‍टर्स के बीच चल रही है कोल्‍डवॉर!

रणवीर सिंह और सुशांत सिंह राजपूत ने अपने शानदार अभिनय से यह तो साबित कर दिया है कि दोनों लंबी रेस के घोड़े हैं. दोनों की अपनी-अपनी जबरदस्‍त फैन फ्लोविंग भी है. लेकिन खबरों की मानें तो पिछले काफी समय से दोनों के बीच कोल्‍डवॉर जारी है. कहा जा रहा है कि दोनों के बीच […]

रणवीर सिंह और सुशांत सिंह राजपूत ने अपने शानदार अभिनय से यह तो साबित कर दिया है कि दोनों लंबी रेस के घोड़े हैं. दोनों की अपनी-अपनी जबरदस्‍त फैन फ्लोविंग भी है. लेकिन खबरों की मानें तो पिछले काफी समय से दोनों के बीच कोल्‍डवॉर जारी है. कहा जा रहा है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है जिसकी कुछ वजहें भी सामने आ रही है.

दरअसल सुशांत सिंह, आदित्‍य चोपड़ा और यशराज फिल्‍मस के चहेते हुआ करते थे. उन्‍होंने उनके साथ फिल्‍म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में भी काम किया. यही से दोनों अभिनेताओं की कोल्‍डवॉर कर शुरुआत होती है. दरअसल आदित्‍य चोपड़ा ने सुशांत सिंह से प्रॉमिस किया था कि वे ‘बेफिक्रे’ में उन्‍हें ही कास्‍ट करेंगे, लेकिन आदित्‍य ने रणवीर को साइन किया.

इसके बाद सुशात ने भी खुद को यशराज फिल्‍मस से खुद को अलग कर लिया और ‘एमएस धौनी: द अन्‍टोल्‍ड स्‍टोरी’ साइन कर ली. इसके अलावा रणवीर और सुशांत की कोल्‍डवॉर की ए‍क और वजह फिल्‍म ‘रामलीला’ भी है. दरअसल संजय लीला भंसाली ने यह फिल्‍म पहले सुशांत का ऑ‍फर की थी. लेकिन डेट्स नहीं होने के कारण उन्‍होंने इस फिल्‍म का ना कह दिया. जो बाद में रणवीर के खाते में आई.

रणवीर-सुशांत के बीच कोल्‍डवॉर की वजह सिर्फ ‘बेफिक्रे’ ही नहीं है. दोनों कभी एकदूसरे के साथ पार्टी करते नजर नहीं आये हैं और न ही वे एकदूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं. सुशांत की ‘एमएस धौनी’ बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई कर चुकी है. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि रणवीर की ‘बेफिक्रे’ पर्दे पर क्‍या कमाल करती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >