ग्‍लैमरस ब्‍यूटी दीपिका पादुकोण को यह लुक देख चौंक जायेंगे आप, SEE PHOTOS

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इनदिनों संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्‍म ‘पद्मावती’ को लेकर बिजी हैं. इसी बीच खबरें आ रही हैं कि वो माजिद मजीदी के साथ अगली फिल्‍म में काम करने जा रही है. इससे जुड़ी कुछ तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें दीपिका के लुक को देखकर आप जरूर चौंक जायेंगे. […]

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इनदिनों संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्‍म ‘पद्मावती’ को लेकर बिजी हैं. इसी बीच खबरें आ रही हैं कि वो माजिद मजीदी के साथ अगली फिल्‍म में काम करने जा रही है. इससे जुड़ी कुछ तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें दीपिका के लुक को देखकर आप जरूर चौंक जायेंगे.

तस्‍वीरों में दीपिका के लुक को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो इस फिल्‍म में एक झुग्‍गी-झोपड़ी में रहनेवाली एक लड़की का किरदार निभा रही हैं. साधारण सलवार सूट और बिना मेकअप के इस खूबसूरत ब्यूटी को पहचानना वाकई बहुत मुश्किल है. इस फिल्‍म का निर्देशन हनी त्रेहन कर रहे हैं.

बता दें कि यह फिल्‍म माजिद मजीदी के लिए ड्रीम प्रोजेक्‍ट है जिसमें दीपिका लीड रोल निभा रही हैं. मजीदी इनदिनों मुंबई में इस फिल्‍म की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं. फिल्‍म के बारे में उन्‍होंने बताया,’ यह फिल्‍म भारतीय पृष्‍ठभूमि पर आधारित होगी जिसकी शूटिंग दिल्‍ली, मुंबई, उत्‍तर प्रदेश, कश्‍मीर और राजस्थान के कई हिस्‍सों में की जायेगी.’

उन्‍होंने आगे बताया,’ यह फिल्‍म इस साल के अंत तक या फिर अगले साल रिलीज की जायेगी. फिल्‍म की कहानी रिश्‍तों और भावनाओं के इर्द-गिर्द घूमती नजर आयेगी.’ इस फिल्‍म के अलावा दीपिका ‘पद्मावती’ में नजर आयेगी, जिसमें रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं. इसके अलावा वे फिल्‍म ‘ट्रि‍पलएक्‍स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ से हॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >