200 करोड़ के क्‍लब में शामिल हुई करण जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल''

मुंबई: करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ ने दुनियाभर में बॉक्‍स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्‍चन अभिनीत इस फिल्म ने विदेशों में 1.02 करोड डालर (68.06 करोड रुपये) जबकि भारत में 138.78 करोड़ रुपये की कमाई है. इस तरह से […]

मुंबई: करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ ने दुनियाभर में बॉक्‍स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्‍चन अभिनीत इस फिल्म ने विदेशों में 1.02 करोड डालर (68.06 करोड रुपये) जबकि भारत में 138.78 करोड़ रुपये की कमाई है.

इस तरह से वैश्विक स्तर पर इसका कुल कारोबार 206.84 करोड़ रुपये रहा. इस फिल्म को रिलीज से पहले काफी विरोध का सामना करना पडा था. यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म 28 अक्तूबर को रिलीज हुयी थी. दर्शक इस फिल्‍म को बेहद पसंद कर रहे हैं और फिल्‍म में ऐश्‍वर्या-रणबीर का रोमांस भी खासा सुर्खियां बटोर रहा है.

फाक्स स्टार स्टूडियोज के सीईओ विजय सिंह ने कहा,‘ इस फिल्म ने महज दस दिनों में वैश्विक स्तर पर 200 करोड रपये का आंकडा पार कर लिया है. यह अपने आप में रिकार्ड है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >