TRAILOR OUT: बोलीं प्रियंका चोपड़ा, ”पहली मराठी फिल्म पर गर्व…”

मुंबई: हॉलीवुड में धमाल मचा रही बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की पहली मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. वहीं प्रियंका फिल्‍म की रिलीज का इंतजार कर ही हैं और उनका कहना है कि उन्हें इस फिल्म पर गर्व है. बता दें कि प्रियंका इस फिल्म की निर्माता है.फिल्म के निर्देशक राजेश […]

मुंबई: हॉलीवुड में धमाल मचा रही बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की पहली मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. वहीं प्रियंका फिल्‍म की रिलीज का इंतजार कर ही हैं और उनका कहना है कि उन्हें इस फिल्म पर गर्व है. बता दें कि प्रियंका इस फिल्म की निर्माता है.फिल्म के निर्देशक राजेश मपुस्कर हैं जिन्होंने पहले ‘फरारी की सवारी’ का निर्देशन किया था.

फिल्म में अभिनेता से फिल्मकार बने आशुतोष गोवारिकर के साथ ही मराठी फिल्मों और थिएटर के कई दिग्गज अभिनेता हैं. प्रियंका ने ट्विट किया, ‘वेंटिलेटर मेरी पहली मराठी फिल्म है. इस पर मुझे सच में गर्व है और आप फिल्म को देखें – मैं और इंतजार नहीं कर सकती हूं.’ फिल्म इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है.

फिल्‍म की कहानी एक परिवार के बीमार सदस्‍य के इर्द-गिर्द बुनी गई है जिन्‍हें गणपति महोत्‍सव के कुछ दिन पहले ‘वेंटिलेटर’ पर रखा जाता है. फिल्‍म में बोमन ईरान भी नजर आ रहे हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=bAbgx1hi71o

प्रियंका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वे फिलहाल अपने अमेरिकी टीवी शो ‘क्‍वांटिकों 2’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं. इस शो के पहले सीजन को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. इसके अलावा प्रियंका हॉलीवुड फिल्‍म ‘बेवॉच’ में भी नजर आयेंगी. फिल्‍म में उनके अलावा ड्वेन जॉनसन भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >