देखें, दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड फिल्‍म ''xXx'' का नया पोस्‍टर, एक्‍शन वीडियो भी...

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इनदिनों अपनी आगामी पहली हॉलीवुउ फिल्‍म ‘xXx- Return Of Xander Cage’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्‍म में दीपिका शानदार एक्‍शन करती नजर आ रही हैं. हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में दीपिका बोल्ड अंदाज़ फैंस को काफी पसंद रहा है. हाल ही में दीपिका ने इंस्‍टाग्राम पर एक तस्‍वीर शेयर […]

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इनदिनों अपनी आगामी पहली हॉलीवुउ फिल्‍म ‘xXx- Return Of Xander Cage’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्‍म में दीपिका शानदार एक्‍शन करती नजर आ रही हैं. हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में दीपिका बोल्ड अंदाज़ फैंस को काफी पसंद रहा है. हाल ही में दीपिका ने इंस्‍टाग्राम पर एक तस्‍वीर शेयर की है जिसमें वे गन लेकर एक्‍शन मोड में नजर आ रही है.

दीपिका ने फिल्‍म में सेरेना नामक किरदार निभाया है. इंडिया में इस फिल्‍म के प्रमोशन के लिए कई प्‍लान बनाये गये है. इसके अलावा दीपिका ने एक टीजर भी शेयर किया है जिसमें उनके किरदार के बारे में बताया जा रहा है. फिल्‍म में विन डीजल मुख्‍य भूमिका में हैं और दीपिका उनके साथ एक्‍शन सीन करती नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/BMO4QMPjL_9/

जनवरी में रिलीज हो रही इस फिल्‍म का इंतजार दीपिका के साथ-साथ उनके फैंस को भी है. कुछ दिनों पहले दीपिका फिल्‍म को प्रमोट करने सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 10’ के घर पहुंची थी. इसके अलावा दीपिका और विन सोशल मीडिया के जरिये भी फिल्‍म को प्रमोट कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/BMOXLRaj4MV/

दीपिका जल्‍द ही संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्‍म ‘पद्मावती’ की शूटिंग शुरू करेंगी. फिल्‍म में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं. रणवीर-दीपिका तीसरी बार भंसाली के साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों भंसाली की फिल्‍म ‘गोलियो की रासलीला रामलीला’ और ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में काम कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >