''शिवाय'' पर भारी पड़ रही हैं ''ऐ दिल है मुश्किल'', जानें पहले दिन की कमाई ?

करण जौहर की फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी ओपनिंग की है. वहीं दूसरी ओर अजय देवगन की फिल्‍म ‘शिवाय’ ने भी अच्‍छी शुरुआत की है. वहीं दोनों फिल्‍मों की कमाई पर नजर डाले तो ऐश्‍वर्या-रणबीर स्‍टारर ‘ऐ दिल है मुश्किल’, शिवाय पर भारी पड़ती नजर आ रही है. ट्रेड एनालिस्‍ट […]

करण जौहर की फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी ओपनिंग की है. वहीं दूसरी ओर अजय देवगन की फिल्‍म ‘शिवाय’ ने भी अच्‍छी शुरुआत की है. वहीं दोनों फिल्‍मों की कमाई पर नजर डाले तो ऐश्‍वर्या-रणबीर स्‍टारर ‘ऐ दिल है मुश्किल’, शिवाय पर भारी पड़ती नजर आ रही है. ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर दोनों फिल्‍म की पहले दिन की कलेक्‍शन की जानकारी दी हैं.

‘ऐ दिल है मुश्किल’ ने पहले दिन शुक्रवार को 13.30 करोड़ की कमाई की है. फिल्‍म में ऐश्‍वर्या-रणबीर के अलावा अनुष्‍का शर्मा और फवाद खान भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही खासा सुर्खियों में रही थी. कहा जा रहा है कि आनेवाले दिनों में भी फिल्‍म को को बहुत अच्‍छा रिस्‍पांस मिलने की उम्‍मीद है.

‘शिवाय’ ने पहले दिन 10.24 करोड़ रुपये की कमाई की है. अजय देवगन की ‘शिवाय’ शानदार एक्‍शन इमोशनल कहानी का कॉम्‍बो पैक है. इस फिल्‍म में अजय देवगन एक्‍शन को एक अलग ही लेवल पर ले गये हैं जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं. फिल्‍म बाप-बेटी की इमोशनल कहानी के मद्देनजर बुनी गई है.

‘शिवाय’ को लेकर भी उम्‍मीद जताई जा रही है आनेवाले दिनों में फिल्‍म अच्‍छी कमाई करेगी. फिल्‍म में सायशा सहगल और एरिका कार भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >