''कॉफी विद करण'' के पहले गेस्‍ट होंगे ये दो स्‍टार्स

फिल्‍मकार करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ के पहले गेस्‍ट को लेकर पिछले काफी दिनों से अटकलें लगाई जा रही हैं. लेकिन शाहरुख खान ने अपने ट्वीट से साफ कर दिया है कि वो और आलिया भट्ट इस शो के पहले मेहमान होंगे. दोनों स्‍टार्स इस शो में अपनी आगामी फिल्‍म ‘डियर जिंदगी’ का […]

फिल्‍मकार करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ के पहले गेस्‍ट को लेकर पिछले काफी दिनों से अटकलें लगाई जा रही हैं. लेकिन शाहरुख खान ने अपने ट्वीट से साफ कर दिया है कि वो और आलिया भट्ट इस शो के पहले मेहमान होंगे. दोनों स्‍टार्स इस शो में अपनी आगामी फिल्‍म ‘डियर जिंदगी’ का प्रमोशन करते नजर आयेंगे. गौरी शिंदे के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म को लेकर शाहरुख-आलिया खासा उत्‍साहित हैं.

शाहरुख ने ट्वीट कर लिखा,’ कुछ दिन…काम करना, काम करने जैसा नहीं लगता. वे हमें प्‍यार और खुशी देते हैं. कॉफी टीम का शुक्रिया जिन्‍होंने मुझे बुलाया. आप लोगों के आनेवाले सीजन्‍स सफल हो…’

फिल्म में शाहरुख ने आलिया के मेंटर का किरदार निभाया है. आलिया का किरदार फिल्म में हटकर है वो इस फिल्म में एक साथ चार लड़कों को डेट करती हुई नजर आयेंगी. उनके ब्‍वॉयफ्रेंड की भूमिका आदित्य रॉय कपूर, अली जफर, कुणाल कपूर और अंगद बेदी ने निभाए हैं. इनसे डेट करने के बाद भी आलिया प्यार का मतलब नहीं समझती फिल्म में शाहरुख उन्हें उन्हें प्यार के असली मायने समझाएंगे. ‘डियर जिंदगी’ की कहानी थोड़ी हटकर है.

करण का यह शो बेहद हिट रहा है. इसका नया सीजन (पांचवा) 6 नवंबर से शुरू होने जा रहा है. इसे चैनल स्टार वर्ल्ड और स्टार वर्ल्ड एचडी पर दिखाया जाएगा. शो में महानायक अमिताभ बच्चन, करीना कपूर खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, काजोल, सोनम कपूर, रानी मुखर्जी, सैफ अली खान, संजय लीला भंसाली, फराह खान, परिणीति चोपड़ा और प्रीति जिंटा जैसे कई स्‍टार्स नजर आ चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >