जानें, क्या है ''बिग बॉस-10'' की थीम

मुंबई : टीवी के लोकप्रिय रियलिट शो ‘‘बिग बॉस’ के दसवें सीजन की थीम ‘आधुनिक भारतीय महल’ होगी. घर की भीतरी सजावट कलाकृतियों और बडे बडे कंदीलों से की गई है. बिग बॉस 10 का घर महाराष्ट्र के लोनावला में है. इसे निर्देशक उमंग कुमार और उनकी पत्नी वनीता ने डिजाइन किया है. शो की […]

मुंबई : टीवी के लोकप्रिय रियलिट शो ‘‘बिग बॉस’ के दसवें सीजन की थीम ‘आधुनिक भारतीय महल’ होगी. घर की भीतरी सजावट कलाकृतियों और बडे बडे कंदीलों से की गई है. बिग बॉस 10 का घर महाराष्ट्र के लोनावला में है. इसे निर्देशक उमंग कुमार और उनकी पत्नी वनीता ने डिजाइन किया है.

शो की मेजबानी सलमान खान करेंगे और इस बार शो के प्रतिभागियों में सेलिब्रिटियों के साथ-साथ आम लोग भी होंगे. इस बार शो में बेडरुम में केवल सात लोगों के लिए बिस्तर उपलब्ध होंगे. इसमें चुनिंदा लोग ही जा सकेंगे. कन्फेशन रुम भी शाही अंदाज का है जिसमें हॉट सीट राजा के सिंहासन जैसी बनाई गई है.

घर में जेल भी बनाया गया है जिसमें नियम तोडने वालों को रहना होगा. यह शो कलर्स चैनल पर आज से शुरू हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >