फैन की ऐसी दीवानगी देखकर नि:शब्द हो गये अजय देवगन

अक्‍सर अपने फेवरेट सेलीब्रिटी को लेकर फैंस की दीवानगी की खबरें आती रहती है. हाल ही में अजय देवगन की आगामी फिल्‍म ‘शिवाय’ को लेकर एक फैन ने कुछ ऐसा किया है जिसने अजय को स्‍पीचलेस कर दिया है. पिछले काफी समय से ‘शिवाय’ अपने एक्‍शन सीन्‍स को लेकर चर्चा में है. हाल ही में […]

अक्‍सर अपने फेवरेट सेलीब्रिटी को लेकर फैंस की दीवानगी की खबरें आती रहती है. हाल ही में अजय देवगन की आगामी फिल्‍म ‘शिवाय’ को लेकर एक फैन ने कुछ ऐसा किया है जिसने अजय को स्‍पीचलेस कर दिया है. पिछले काफी समय से ‘शिवाय’ अपने एक्‍शन सीन्‍स को लेकर चर्चा में है.

हाल ही में अजय देवगन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक फैन के हाथ पर टैटू बना है जिसमें ओम के साथ ‘शिवाय’ की फेमस लाइंस लिखी हुई है. फैन की इस दीवानगी को देखकर अजय ने उनकी तारीफ करते हुए कहा,’ तुमने मुझे नि:शब्द कर दिया.’ ‘शिवाय’ में अजय देवगन शानदार एक्‍शन सीन करते नजर आयेंगे.

फैंस की ऐसी ही दीवानगी को देखते हुए शायद अजय देवगन ने हाल ही में एक इंटरव्‍यू के दौरान कहा था कि वो अपने फैंस की लॉयल्‍टी की कद्र करते हैं. बता दें कि फिल्‍म में सायशा सहगल और एरिका कार मुख्‍य भूमिका में हैं. ‘शिवाय’ 28 अक्‍टूबर को रिलीज हो रही है.

‘शिवाय’ और करण जौहर की फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ बॉक्‍स ऑफिस पर भिड़नेवाली है. ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन, रणबीर कपूर, अनुष्‍का शर्मा और फवाद खान मुख्‍य भूमिका में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >