...और जब सलमान को मनाने के लिए घुटने के बल बैठ गये थे करण जौहर

फिल्‍मकार करण जौहर ने हाल ही में नेहा धूपिया के टॉक शो में एक ऐसा खुलासा किया जिसकी खूब चर्चा हो रही है. दरअसल इस चैट शो में करण ने सलमान खान से जुड़ा एक किस्‍सा शेयर किया जब दोनों एक फिल्‍म की शूटिंग कर रहे थे. करण ने बताया कि कैसे उन्‍हें सलमान को […]

फिल्‍मकार करण जौहर ने हाल ही में नेहा धूपिया के टॉक शो में एक ऐसा खुलासा किया जिसकी खूब चर्चा हो रही है. दरअसल इस चैट शो में करण ने सलमान खान से जुड़ा एक किस्‍सा शेयर किया जब दोनों एक फिल्‍म की शूटिंग कर रहे थे. करण ने बताया कि कैसे उन्‍हें सलमान को मनाने के लिए गिड़गिड़ाना पड़ा था.

करण ने बताया कि फिल्‍म ‘कुछ कुछ होता है’ के दौरान सलमान पर एक सीन फिल्‍माया जाना था जिसमें उन्‍हें शबीना खान का डिजायनर किया गया सूट पहनना था. लेकिन सलमान ने फिल्‍म के गाने ‘साजन जी घर आये’ में इस सूट को पहनने से मना कर दिया. बता दें कि सलमान इस फिल्‍म में कैमियो रोल में नजर आये थे. करण इसी फिल्‍म से बतौर डायरेक्‍टर डेब्‍यू कर रहे थे.

सलमान ने करण से कहा कि वो इस शादी वाले सीन में टी शर्ट और जींस पहनकर इंट्री करेंगे क्‍योंकि दूल्‍हे का ऐसा अंदाज पहले किसी ने नहीं देखा होगा और यह एक ट्रेंड बन जायेगा. सलमान की इस बात को पहले तो करण ने मजा‍क में लिया, लेकिन सलमान ने जब सचमुच इस सूट को पहनने से इनकार कर दिया तो करण को जैसे रोना आ गया.

करण ने इस बात का खुलासा किया कि वे सलमान को राजी करने के लिए घुटने के बल बैठ गये थे, उन्‍हें रोना भी आ गया. करण ने गिड़गिड़ाकर सलमान से कहा कि ये उनकी पहली फिल्‍म है, ऐसा न करें. सलमान करण को ऐसे बच्‍चे की तरह रोता नहीं देख पाये और उन्‍होंने सूट पहनने के लिए रजामंदी दे दी.

करण इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. फिल्‍म इसी साल दीवाली पर रिलीज होगी. वहीं सलमान अपनी आगामी फिल्‍म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म की शूटिंग फिलहाल मनाली में हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >