तो इस अभिनेत्री के संग बड़े पर्दे पर रोमांस करने के लिए बेकरार हैं सलमान खान

सलमान खान के साथ काम करने की ख्‍वाहिश तो बॉलीवुड की हर अभिनेत्री रखती हैं लेकिन खुद सलमान इस एक्‍ट्रेस के साथ पर्दे पर रोमांस करना चाहते हैं. सलमान ने खुद अपनी इस चाहत को बयां किया है. सलमान इनदिनों मुंबई के एक स्‍टूडियो में टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ की ओपनिंग एपिसोड की […]

सलमान खान के साथ काम करने की ख्‍वाहिश तो बॉलीवुड की हर अभिनेत्री रखती हैं लेकिन खुद सलमान इस एक्‍ट्रेस के साथ पर्दे पर रोमांस करना चाहते हैं. सलमान ने खुद अपनी इस चाहत को बयां किया है. सलमान इनदिनों मुंबई के एक स्‍टूडियो में टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ की ओपनिंग एपिसोड की शूटिंग कर रहे हैं.

दरअसल इसी महीने से शुरू होने जा रहे बिग बॉस 10 के पहली गेस्‍ट दीपिका पादुकोण होंगी. दीपिका इस शो में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्‍म ‘XXX: Return of Xander Cage’ को प्रमोट करती नजर आयेंगी. दोनों इस एपिसोड की शूटिंग कर रहे हैं और इस दौरान दोनों के बीच कई मजेदार बातें भी हुई.

सूत्रों के अनुसार सलमान ने दीपिका को हॉलीवुड में मिल रही सफलता को लेकर बधाई दी. साथ ही हॉलीवुड के कई सितारों की अपने ही अंदाज में खिंचाई भी कर दी. वैसे भी सलमान इस शो में कई स्‍टार्स की खिंचाई करते नजर आये हैं. उन्‍होंने दीपिका को भी नहीं छोड़ा और उनकी लेग पुलिंग करते हुए कहा,’ अभी तो हमारे साथ भी एक्‍ट कर लो.’

सलमान के साथ काम करने के लिए तो दीपिका भी बेकरार है. दोनों को लेकर कई बार खबरें आ चुकी हैं लेकिन फिलहाल दोनों किसी भी फिल्‍म में साथ नहीं दिखे हैं. फिल्‍म ‘किक’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान के आपोजिट दीपिका का नाम सामने आया था लेकिन ‘किक’ जैकलीन फर्नाडीज की झोली गिरी तो ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सोनम कपूर ने हक जमा लिया.

अब दोनों को एकसाथ बड़े पर्दे देखने की फैंस की इच्‍छा कब पूरी होगी यह तो समय आने के बाद ही पता चल पायेगा. फिलहाल दोनों ‘बिग बॉस 10’ के जरिये छोटे पर्दे पर एकसाथ दिखने के लिए तैयार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >