‘एम एस धौनी...'' ने शाहरुख-अक्षय को पछाड़ा, जल्‍द करेगी 100 करोड़ का आंकड़ा पार

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत आगामी फिल्‍म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ ने उम्‍मीद से बढ़कर बॉक्‍स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्‍म ने अभी तक 82.03 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने दी है. भारतीय टीम के वनडे और टी-20 […]

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत आगामी फिल्‍म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ ने उम्‍मीद से बढ़कर बॉक्‍स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्‍म ने अभी तक 82.03 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने दी है.

भारतीय टीम के वनडे और टी-20 कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की बायोपिक फिल्‍म को दर्शकों ने बहुत अच्‍छा रिस्‍पांस दिया है. फिल्‍म ने पहले ही दिन शाहरुख खान की फिल्‍म ‘फैन’ और अक्षय कुमार की फिल्‍म ‘रुस्‍तम’ को पछाड़ दिया था.

‘फैन’ ने पहले दिन 19.20 करोड़ और ‘रुस्‍तम’ ने पहले दिन 14.11 करोड़ रुपये की कमाई की थी. एम एस धौनी ने पहले दिन 21.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

फिल्‍म को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्‍म आगे भी शानदार कमाई करनेवाली है. नीरज पांडे के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में दिशा पटानी और कियारा आडवाणी ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >