जानें, क्‍या है सलमान और अजय देवगन की गहरी दोस्‍ती का राज ?

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अजय देवगन की दोस्‍ती से तो सभी वाकिफ हैं. हाल ही में सिंघम अजय ने सलमान से 25 सालों से चली आ रही गहरी दोस्ती का राज खोला है. उनका कहना है कि सलमान से उनकी गहरी दोस्‍ती का राज हैं कि वो कभी एकदूसरे की जिंदगी में दखल नहीं […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अजय देवगन की दोस्‍ती से तो सभी वाकिफ हैं. हाल ही में सिंघम अजय ने सलमान से 25 सालों से चली आ रही गहरी दोस्ती का राज खोला है. उनका कहना है कि सलमान से उनकी गहरी दोस्‍ती का राज हैं कि वो कभी एकदूसरे की जिंदगी में दखल नहीं देते.

अजय ने कहा,’ मैं कभी भी किसी की जिंदगी में दखल नहीं देता और न ही दूसरे मेरी जिंदगी में दखल देते हैं. सभी यह जानते हैं कि हम ज्‍यादा नहीं मिलते और न पार्टी करते हैं. लेकिन मैं हमेशा अपने दोस्‍तों के साथ रहा हूं…मेरे दोस्‍त हैं मेरे साथ. यह बहुत है. मैं और सलमान एकसाथ ही इंडस्‍ट्री में आये थे और 25 सालों से हैं.’

अजयइनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘शिवाय’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. इस फिल्‍म को लेकर अजय ने कड़ी मेहनत की है और वे इसमें खतरनाक स्‍टंट्स करते नजर आयेंगे. ‘शिवाय’ करण जौहर की आगामी फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के साथ दीवाली के मौके पर बॉक्‍स ऑफिस पर भिडेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >