टाइगर श्रॉफ की ‘मुन्ना माइकल'' का फर्स्‍टलुक जारी

मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ की आगामी फिल्‍म ‘मुन्ना माइकल’ का फर्स्‍टलुक जारी हो गया है. डांस ड्रामा पर आधारित इस फिल्म का फर्स्‍टलुक टाइगर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस फिल्म से निधि अग्रवाल बालीवुड में डेब्‍यू करने जा रही हैं. अभिनेता ने ट्विटर पर फिल्म की पहली झलक साझा की जिसमें […]

मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ की आगामी फिल्‍म ‘मुन्ना माइकल’ का फर्स्‍टलुक जारी हो गया है. डांस ड्रामा पर आधारित इस फिल्म का फर्स्‍टलुक टाइगर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस फिल्म से निधि अग्रवाल बालीवुड में डेब्‍यू करने जा रही हैं.

अभिनेता ने ट्विटर पर फिल्म की पहली झलक साझा की जिसमें वह ‘डांसिंग आइकन’ माइकल जैकसन को श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं. टाइगर ने लिखा, ‘इस सफर के हरेक ‘डांस स्टेप’ का लुत्‍फ उठा रहा हूं…भले ही वे कितने मुश्किल और पेचीदा हों… इससे कोई फर्क नहीं पडता. डांस के बादशाह को यह हमारी श्रद्धांजलि है.’

निर्देशक सब्बीर खान की फिल्म में 26 वर्षीय टाइगर, माइकल जैकसन के एक बहुत बडे प्रशंसक का किरदार निभाते नजर आएंगे जिसका बचपन मुंबई की सडकों पर बीता है. फिल्म की शूटिंग मुंबई में जारी है और यह अगले साल रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >