रितिक रोशन पर फिर भड़कीं कंगना

मुंबई : रितिक रोशन और कंगना रनौत के बीच तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कंगना ने शनिवार को पूछा कि विवादों से बचने के लिए उन्हें (रितिक) अपने पिता की जरुरत क्यों पडती है. उन्होंने कहा, ‘‘पुरुष खुद के लिए खडे क्यों नहीं हो सकते. वह (रितिक) 43 […]

मुंबई : रितिक रोशन और कंगना रनौत के बीच तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कंगना ने शनिवार को पूछा कि विवादों से बचने के लिए उन्हें (रितिक) अपने पिता की जरुरत क्यों पडती है. उन्होंने कहा, ‘‘पुरुष खुद के लिए खडे क्यों नहीं हो सकते. वह (रितिक) 43 वर्ष के हैं. मुझे यह समझ में नहीं आता कि उनके पिता को उनका बचाव करने के लिए आना पडता है.”

हाल ही में रितिक के पिता और फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब कोई उनके बेटे के बारे में झूठ फैला रहा होता है तो रितिक चुप रहना पसंद करते हैं. उनका संदर्भ कंगना और रितिक के बीच तकरार से था. उन्होंने यहां तक कहा था कि अगर रितिक सच्चाई के साथ सामने आना चाहें तो हर कोई चकित रह जाएगा.

शुरुआत में जब पत्रकारों ने कंगना से इस पर टिप्पणी करने को कहा तो उनकी बहन रंगोली यह कहते हुए उनके बचाव में आ गईं कि इस सवाल को छोडा जा सकता है. हालांकि कंगना ने जवाब देना पसंद किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >