तीसरी ही फिल्‍म में दीपिका पादुकोण संग दिख सकते हैं हर्षवर्धन कपूर

अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की फिल्‍म ‘मिर्जिया’ अभी रिलीज भी नहीं हुई है और वे लगातार सुर्खियों पर बने हुए हैं. अब चर्चा है कि जल्‍द ही वो बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्र‍ियों में से एक दीपिका पादुकोण के साथ स्‍क्रीन शेयर कर सकते हैं. खबरों की मानें तो श्रीराम राघवन ने अपनी […]

अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की फिल्‍म ‘मिर्जिया’ अभी रिलीज भी नहीं हुई है और वे लगातार सुर्खियों पर बने हुए हैं. अब चर्चा है कि जल्‍द ही वो बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्र‍ियों में से एक दीपिका पादुकोण के साथ स्‍क्रीन शेयर कर सकते हैं.

खबरों की मानें तो श्रीराम राघवन ने अपनी अगली फिल्‍म के लिए हर्षवर्धन को फाइनल कर लिया है. वहीं फिल्‍म की लीड एक्‍ट्रेस के लिए दीपिका से संपर्क किया गया है. कहा जा रहा है कि यह थ्रिलर फिल्‍म ‘बदलापुर’ जैसी होगी जिसमें वरुण धवन जैसा किरदार दीपिका का होगा और नवाजुद्दीन सिद्दिकी जैसा किरदार हर्षवर्धन का होगा.

बताया जा रहा है कि फिल्‍म की शूटिंग तीन महीने में पूरी हो जायेगी. इसी कारण दीपिका फिल्‍म को लेकर दिलचस्‍पी दिखा रही हैं. लेकिन दीपिका संजय लीला भंसाली की फिल्‍म ‘पद्मावती’ की शूटिंग खत्‍म करने के बाद ही इस फिल्‍म में काम कर सकती है. कुछ दिनों पहले भी दीपिका और हर्षवर्धन एकदूसरे की तारीफ करते नजर आये थे.

हर्षवर्धन जल्‍द ही ओमप्रकाश मेहरा की फिल्‍म ‘मिर्जिया’ में दिखेंगे. फिल्‍म में वे सैयामी खेर संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं. इसके बाद वे विक्रमादित्‍य मोटवानी की फिल्‍म ‘भावेश जोशी’ में दिखेंगे जिसकी आधी शूटिंग हो चुकी है. अब तीसरी ही फिल्‍म में दीपिका कि साथ दिखना उनके करियर के लिए अहम मोड़ साबित होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >