दहेज उत्‍पीड़न मामले में फंसे नवाजुद्दीन सिद्दिकी, भाई की पत्‍नी ने लगाये गंभीर आरोप ?

उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहनेवाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी पर दहेज उत्‍पीड़न का आरोप लगा है. उनपर ये आरोप किसी और ने नहीं बल्कि उनके छोटे भाई की पत्‍नी आफरीन ने लगाये हैं. आफरीन ने पूरे परिवार के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्‍पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है. नवाज के छोटे भाई की पत्‍नी ने […]

उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहनेवाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी पर दहेज उत्‍पीड़न का आरोप लगा है. उनपर ये आरोप किसी और ने नहीं बल्कि उनके छोटे भाई की पत्‍नी आफरीन ने लगाये हैं. आफरीन ने पूरे परिवार के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्‍पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है.

नवाज के छोटे भाई की पत्‍नी ने आरोप लगाये है कि निकाह के बाद से ही उनके पति मिनाजुद्दीन, उनके जेठ नवाजुद्दीन और उनके ससुरालवाले लगातार दहेज के लिए उन्‍हें प्रताडित करते रहे हैं. पिछले काफी दिनों से आफरीन परेशान थी और आखिर में उन्‍होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. आफरीन ने यह भी कहा है कि उनके ससुरालवाले दहेज से खुश नहीं थे. अतिरिक्‍त दहेज के लिए उन्‍हें काफी समय से प्रताडित किया जा रहा है.

पिछले एक हफ्ते से नवाजुद्दीन से भी अपने घर मुजफ्फरनगर में हैं. खबरों की मानें तो उन्‍होंने शुक्रवार को आफरीन के पेट में पल रहे बच्‍चे को मारने के लिए उनके पेट में लात भी मारी थी. इसके अलावा आफरीन ने पति पर नशे की गोलियां और इंजेक्‍शन लगाने का भी आरोप लगाया है. बता दें कि मिनाजुद्दीन की शादी आफरीन से इसी साल 31 मई को हुई थी.

नवाजुद्दीन के घरवालों की तरफ से फिलहाल कोई बयान सामने नहीं आया है. वहीं आफरीन ने सभी के खिलाफ सख्‍त से सख्‍त कारवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >