कॉमेडी शो में तनिष्‍ठा के रंग पर हुआ भद्दा कमेंट, बीच में छोड़ा शो, दिया जवाब

मुंबई: अभिनेत्री तन्निष्ठा चटर्जी ने एक टीवी कॉमेडी शो की इस बात के लिए निंदा की है कि जिसमें उनकी सांवली त्वचा का उपहास उड़ाया गया. इस शो में वह अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए गयी थी. तन्निष्ठा अपनी हाल में रिलीज फिल्म ‘पॉर्च्‍ड’ के प्रमोशन के लिए निर्देशक लीना यादव और सह-अभिनेत्री राधिका […]

मुंबई: अभिनेत्री तन्निष्ठा चटर्जी ने एक टीवी कॉमेडी शो की इस बात के लिए निंदा की है कि जिसमें उनकी सांवली त्वचा का उपहास उड़ाया गया. इस शो में वह अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए गयी थी. तन्निष्ठा अपनी हाल में रिलीज फिल्म ‘पॉर्च्‍ड’ के प्रमोशन के लिए निर्देशक लीना यादव और सह-अभिनेत्री राधिका आप्टे के साथ ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ में गयी थी.

अभिनेत्री ने अपने एक लंबे फेसबुक पोस्ट में बडी हताशा में लिखा कि उनकी सांवली त्वचा का मजाक बनाया गया. ‘कल मैं अपनी नई फिल्म पार्चड के प्रमोशन के लिए निर्देशक लीना यादव और और सह-अभिनेत्री राधिका आप्टे के साथ लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ में मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित थी. वहां मेरे मन को गहरी ठेस लगी.

तनिष्ठा ने बताया कि जब उसे बताया गया कि उसे मजाक का केंद्र बनना पडेगा तो उसने सोचा कि यह संभवत: अमेरिकी टीवी शो ‘सैटर्डे नाइट लाइव’ की तरह का होगा. 35 वर्षीया अभिनेत्री ने बताया कि जब शो शुरू हुआ तो उसे नितांत ही अलग अनुभव हुआ. वह यह देखकर दंग रह गई कि मजाक बनाने के लिए उनके पास सिर्फ उसकी त्वचा का रंग था.

उनसे कहा गया ‘आपको जामुन जरुर बहुत पसंद होगा. बचपन से आपने कितना जामुन खाया. ‘और उसके बाद तो बात सिर्फ इसी दिशा में चलने लगी. उसने कहा कि शुरु में उसने इसका हिस्सा बने रहना चाहा लेकिन जब पानी सर से उपर हो गया तो उसे बर्दाश्त नहीं हुआ. उसने कहा कि वह सोच भी नहीं सकती थी कि एक इतने बडे शो में उसके साथ ऐसा होगा.

इससे पहले तनिष्‍ठा मशहूर क्रिकेटर ब्रेट ली के साथ फिल्‍म ‘अनइंडियन’ में नजर आ चुकी हैं. तनिष्‍ठा चटर्जी का फेसबुक पोस्‍ट पढ़ें…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >