पिछले काफी समय से बॉलीवुड में ब्रेकअप्स की खबरें आ रही है. ऐसे में अपने बोल्ड अंदाज से दर्शकों को हैरान करनेवाली अभिनेत्री लीसा हेडन ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है. जी हां वे जल्द ही अपने ब्वॉयफ्रेंड संग शादी करने जा रही हैं.
हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया इंस्टग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वे अपने ब्वॉयफ्रेंड डीनो लालवानी को किस करती नजर आ रही हैं और उन्होंने इसी के साथ अपनी शादी का भी खुलासा किया है. उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है,’ मैं शादी करने जा रही हूं.’
https://www.instagram.com/p/BK1YS2ADnOn/
लीजा पिछले साल अक्टूबर में पहली बार डीनो के साथ सार्वजनिक तौर पर नजर आई थी. 41 वर्षीय डीनो यूके बेस्ड बिजनेसमैन है जो पाकिस्तान के जानेमाने गुल्लु लालवानी के बेटे हैं. खबरों के अनुसार दोनों हाल ही में ग्रीस से छुट्टियां मना कर लौटे हैं.
https://www.instagram.com/p/BIs2rBvj46A/
बता दें कि डीनो हाल ही में फिल्म ‘हाउसफुल 3’ में रितेश देशमुख संग रोमांस करती नजर आई थी. कंगना रनौत संग फिल्म ‘क्वीन’ में उनके बोल्ड और दमदार किरदार को कोई नहीं भूला होगा. वे जल्द ही अजय देवगन के साथ आगामी फिल्म ‘बादशाहो’ में नजर आनेवाली हैं.
