बोलीं सैयामी, ‘हर्ष को मुझसे ज्यादा तवज्जो मिलना स्वभाविक है, क्‍योंकि...''

नयी दिल्ली: अभिनेत्री सैयामी खेर और हर्षवर्द्धन कपूर दोनों नवोदित कलाकार आगामी फिल्‍म ‘मिर्जिया’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रहे हैं. सैयामी का कहना है कि वह अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हैं और लोगों को उनमें ज्यादा दिलचस्पी होना स्वभाविक है. दोनों ही कलाकार फिल्मी परिवार से आते हैं. राकेश ओमप्रकाश मेहरा की […]

नयी दिल्ली: अभिनेत्री सैयामी खेर और हर्षवर्द्धन कपूर दोनों नवोदित कलाकार आगामी फिल्‍म ‘मिर्जिया’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रहे हैं. सैयामी का कहना है कि वह अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हैं और लोगों को उनमें ज्यादा दिलचस्पी होना स्वभाविक है.

दोनों ही कलाकार फिल्मी परिवार से आते हैं. राकेश ओमप्रकाश मेहरा की रोमांटिक फिल्म ‘मिर्जिया’ की कहानी और मुख्य कलाकारों विशेषकर हर्षवर्द्धन की काफी चर्चा रही है. यह फिल्म लोककथा ‘मिर्ज्या-साहिबान’ पर आधारित है.
दो अभिनेताओं के बीच कम सुर्खियां मिलने से उनकी सोच के बारे में पूछे जाने पर सैयामी ने बताया, ‘यह होना स्वभाविक है. यह प्राकृतिक है. आखिरकार वह भारत के महान अभिनेताओं में से एक के बेटे हैं.’
उन्होंने बताया, ‘मैं उनके बचपन के बारे में जानना चाहती थी. वास्तव में अनिल कपूर के बेटे के लांचिंग को लेकर दूसरे लोगों की तरह मैं भी उत्साहित थी.’ सैयामी खेर अभिनेत्री शबाना आजमी और तन्वी आजमी की रिश्तेदार हैं. ‘मिर्जिया’ 7 अक्तूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >