#UriAttacks: बॉलीवुड हस्तियों ने बताया कायरतापूर्ण हमला, जानें किसने क्‍या कहा ?

नयी दिल्‍ली: अभिनेता शाहरुख खान, अक्षय कुमार से लेकर रितेश देशमुख तक बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने उरी में हुए आतंकी हमले की निंदा की है और इस आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारवालों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है. साथ ही इस हमले के जिम्‍मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग […]

नयी दिल्‍ली: अभिनेता शाहरुख खान, अक्षय कुमार से लेकर रितेश देशमुख तक बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने उरी में हुए आतंकी हमले की निंदा की है और इस आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारवालों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है. साथ ही इस हमले के जिम्‍मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग की है.

रविवार तड़के उत्तरी कश्मीर के उरी शहर में हथियारों से लैस आतंकवादियों ने सेना के एक मुख्यालय बटालियन पर हमला कर दिया. इसमें 20 जवान शहीद हो गए और 19 अन्य कर्मी घायल हो गए. मुठभेड़ में चार आतंकवादी भी मारे गए हैं. इस घटना से पूरा देश शोकाकुल है.

शाहरुख ने ट्वीट किया, ‘उरी में कायरतापूर्ण हमले के बारे में सुनकर दुखी हूं. हमारे शहीद सैनिकों के परिवारवालों के लिए प्रार्थना और आतंकवादियों को जल्‍द से जल्‍द सजा दी जाये.’

अक्षय कुमार ने कुछ इस तरह अपना दुख प्रकट किया…

मधुर भंडारकर ने लिखा, ‘उरी में कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले के बारे में जानकर दुखी हूं. मेरा बहादुर शहीद जवानों को सलाम और परिवारवालों के प्रति संवेदना.’

रणदीप हुड्डा…

आलिया भट्ट

रितेश देशमुख

शेखर कपूर

ऋषि कपूर

अनुपम खेर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >